*पुलिस कार्यालय*
*त्योहारों में सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था हेतु एसएसपी द्वारा आवंटित किया गया देहात एवं सिटी क्षेत्र कोअतिरिक्त फोर्स*
*आपसी सौहार्द एवं शांति/ कानून व्यवस्था पर रहेगा हरिद्वार पुलिस का फोकस*
*173 प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षी और 02 कंपनी, 02 प्लाटून, डेढ़ सैक्शन पीएसी रहेगी अतिरिक्त तैनात*
*आवंटित अतिरिक्त फोर्स एसपी ट्रैफिक/ सिटी/ देहात कार्यालयों में कराएगा अपनी आमद*
*शेष पुलिस बल एवं मदों में नियुक्त पुलिस बल कमरबंदी की दशा में लाइन में रहेगा मौजूद*
आगामी त्योहार धनतेरस/ दीपावली/ गोवर्धन पूजा/ भैया दूज के अवसर पर सुरक्षा/ यातायात व्यवस्था हेतु थाना प्रभारियों द्वारा की गई मांग व एटीसी हरिद्वार से प्राप्त प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षियों की संख्या के सापेक्ष एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसपी ट्रैफिक/ सिटी/ देहात के लिए अतिरिक्त फोर्स आवंटित कर संबंधित अधिकारियों को प्वाइंटवार ड्यूटी लगाए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश में श्री डोबाल द्वारा शेष पुलिस बल एवं मदों में नियुक्त पुलिस बल को कमरबंदी की दशा में पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में मौजूद रहने व पुलिस कार्यालय/ अभियोजन कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल (मिनिस्ट्रियल स्टॉफ सहित) को तैयारी दशा में रहने के निर्देश जारी किए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय को 75 प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षी, 03 फायर टेंकर व
01 कंपनी, 01 प्लाटून, डेढ़ सेक्शन पीएसी,
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय को 77 प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षी, 04 फायर टेंकर, 01 टियर व 01 कंपनी, 01 प्लाटून पीएसी तथा
पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय को 21 प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षी आवंटित किये गए हैं।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश