*कोतवाली ज्वालापुर*
*नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी, चरस के साथ तस्कर दबोचा*
*होंडा ड्रीम बाइक पर सवार तस्कर के कब्जे से 485 ग्राम चरस बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने दिनांक-28/10/2025 को दौराने चैंकिंग अभियुक्त सचिन नामक युवक को 485 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस व मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युवा के साथ लाल पुल के आगे नहर पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 626/2025 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता आरोपित-*
सचिन पुत्र कंवरपाल निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार
*बरामदगी का विवरण-*
1-485 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद
2-मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युवा
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय
2-कांस्टेबल गणेश तोमर
3-कांस्टेबल रवि चौहान

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश