देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा
हरिद्वार। राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई, जब युवा गायक सौरभ मैठाणी ने अपने सुरों से पूरे वातावरण को भावनाओं और उत्साह से भर दिया।
उनकी मधुर आवाज़ ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया। कभी लोकधुनों की मिठास बिखरी तो कभी देशभक्ति की तरंगों ने मंच और मैदान दोनों को जोश से भर दिया।
मैठाणी के गीतों पर दर्शक स्वयं को झूमने से न रोक से और मैठाणी ए साथ जमकर थिरके, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। हर सुर के साथ जैसे पर्वतीय संस्कृति की आत्मा सजीव हो उठी। इसके साथ ही युवा गायक सचिन भारद्वाज, वी. नौटियाल द्वारा भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम स्थल देर रात्रि तक गीतों की गूंज और उमंग से सराबोर रहा।

More Stories
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
केंद्रीय योजनाओं में अपेक्षित तकनीकी व संस्थागत सुधार लाने के मुख्य सचिव के निर्देश
मुख्य सचिव ने दिए राज्य के सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के कड़े निर्देश