उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद् की उपाध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व ईगास / बग्वाल को पूरे राज्य में धूम धाम से मनाया जाएगा, जिसमें राज्य भर में होने वाले कार्यक्रमों में विभिन्न जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया 1 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री आवास में भी ईगास पर्व को धूम धाम से मनाया जाएगा।
श्रीमती मधु भट्ट ने बताया कि ईगास / बग्वाल के पावन पर्व के साथ ही उत्तराखण्ड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की भी शुरुवात की जाएगी। रजत जयंती पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का सांस्कृतिक मंचन देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र में 01 से 09 नवम्बर तक किया जायेगा। जिसमें विभिन्न हिमालय राज्यों से भी लोग प्रतिभाग करेंगे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश