
*संविधान के सम्मान में एकत्र हुए हरिद्वार पुलिस के जवान*
*कप्तान डोबाल ने लोकतंत्र में संविधान के महत्व पर डाला प्रकाश*
*संविधान दिवस के मौके पर पुलिस लाइन क्वार्टर गार्द में जवानों को दिलाई शपथ*
*पुलिस कार्यालय एवं सभी थाना/शाखाओं में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित*
आज दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा लोकतंत्र एवं आमजन के लिए भारतीय संविधान के महत्व को रेखांकित करते हुए मौजूद सभी जवानों एवं पीएमएस के छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। 
पुलिस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा द्वारा जवानों को शपथ दिलाई गई। संविधान दिवस के अवसर पर जनपद के सभी थाना/ कार्यालय/ शाखाओं में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था