मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई। उन्हीं के मार्ग का अनुसरण करते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर, सामाजिक समरसता और न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

More Stories
भविष्य में सोलर एनर्जी इंटीग्रेशन से ग्रिड को स्थिर रखने के लिए, सिंक्रोनस कंडेंसर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी : रंजन कुमार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय में सैनिक सम्मेलन आयोजित