हरिद्वार।
हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
एस ओ दीपक कठैत ने बताया कि युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी मंगलवार के दिन घर पर अकेली थी। उनके पड़ोस में अपनी रिश्तेदारी में आए सुल्तानपुर निवासी फरमान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर सराय ले गया,जहाँ उसने रास्ते उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की और जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में आरोपी के साथ एक अन्य युवक पर भी दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया है

More Stories
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रोफेसर गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 02आरोपियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही