*कोतवाली ज्वालापुर*
*SSP हरिद्वार के आदेशानुसार नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी*
*ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ दबोचा*
*आरोपी के कब्जे से 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद*
जनपद हरिद्वार में अवैध देशी/अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में दिनांक 12.12.2025 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा आरोपी अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर, निवासी पीठ पुलिया, जगजीतपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार को मॉडल कॉलोनी, रानीपुर मोड़, कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र से 52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) के साथ हिरासत में गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 713/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम व पता आरोपी*
अरविंद उर्फ पहाड़ी पुत्र महावीर
निवासी – पीठ पुलिया, जगजीतपुर
थाना – कनखल, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
52 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का)
*पुलिस टीम*
1. कांस्टेबल नरेंद्र सिंह राणा
2. कांस्टेबल संजय राणा

More Stories
प्रेमनगर आश्रम के स्वयंसेवक उतरे स्वच्छता अभियान में, बंद गंगा से हटाया सैकड़ो क्विंटल कूड़ा
हरिद्वार में 25वीं उत्तराखंड स्टेट मिनी सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन, 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल