हरिद्वार।धनौरी क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सैनी की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी कार पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही उनकी जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित सैनी रुड़की से अपने घर धनौरी की ओर कार से जा रहे थे। जैसे ही वह धनौरी में दो सड़कों के बीच पहुंचे, तभी उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार को देख कर होस उड़ जाय। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे अमित सैनी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है l

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा पहुंचे
केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 20.06.2026
बीते माह मई में जनपद में घटे अपराधों एवं उनके खुलासे की समीक्षा