November 11, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम से सोनप्रयाग तक चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद धाम से सोनप्रयाग तक चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद धाम से लेकर पैदल यात्रा मार्ग एवं सोनप्रयाग तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर फैले कूड़े-कचरे एवं अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। साथ ही यात्रा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा यात्रा समाप्ति के बाद भी केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी उद्देश्य से संबंधित विभागों एवं सफाई कर्मियों के माध्यम से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान संचालित किया गया, ताकि धाम की प्राकृतिक सुंदरता और पवित्रता बनी रहे।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यात्रा मार्ग एवं धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता, सुंदरता एवं पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है।