February 4, 2026

विश्व कैंसर दिवस’ के अवसर पर जिला कारागार में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

हरिद्वार। ‘विश्व कैंसर दिवस’ के अवसर पर जिला कारागार में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर उपस्थित रहीं।

बुधवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के आदेश पर आयोजित शिविर में कारागार में निरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के बंदियों और एकलब्य बैरिक के बंदियों ने एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से कैंसर मुक्त समाज का संदेश दिया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया । इस अवसर पर जिला कारागार के चिकित्साधिकारी डॉ. कमल कुमार गर्ग ने उपस्थित बंदियों को कैंसर बिमारी के प्रारंभिक लक्षणों, इसके घातक परिणामों और बचाव के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में व जानकारी दी गयी। शिविर में मुख्य फार्मासिस्ट राकेश चंद्र गैरोला ने बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने और संतुलित व सेहतमंद खान-पान अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर ने बंदियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी और उन्हें उनसे जुड़े विभिन्न विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक कानूनी सलाह प्रदान की। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बंदियों को प्रोत्साहन स्वरूप बेग और पानी की बोतलें व मग उपहार में वितरित की गईं। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार दानू, डॉ. कमल कुमार गर्ग और राकेश गैरोला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेंं डिप्टी एल.ए.डी.सी. रमन कुमार सैनी, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. आदिल अली सहित जेल पी.एल.वी.एवं लगभग 250 बंदी उपस्थित रहे।