*मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल* *अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न।*
*हरिद्वार।खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) में फुटबॉल खेल विधा के अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। आज खेले गए मैचों में विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार राज्यसभा और टिहरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिद्वार राज्यसभा ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में चमोली और नैनीताल आमने-सामने रहे, जिसमें नैनीताल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से एकतरफा जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पौड़ी गढ़वाल ने 3-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।
चौथे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार लोकसभा और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में हरिद्वार ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग एवं नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

More Stories
नाबालिग किशोरी मामले में हरिद्वार पुलिस का फौरी एक्शन
अपराध और कानून व्यवस्था के दृष्टिगत SSP नवनीत सिंह का स्पष्ट निर्देश, ज़ीरो टॉलरेंस
पिरान कलियर दरगाह व रुड़की बस अड्डे पहुंची बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीमें