*पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर*
-उत्तराखंड यूनिट ने दी भावभीन श्रद्धाजंलि
देहरादून ।अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ला जी का शनिवार की दोपहर 3 बजे मल्टी ऑर्गन फेल हो जाने के कारण आकस्मिक निधन हो गया । पिछले कई महीनों से उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं था । उनके आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक व्याप्त हो गया । वह कानपुर में वरिष्ठ पत्रकार के साथ ही फौजदारी के नामचीन अधिवक्ता के रूप में जाने जाते थे ।
परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस हृदय विदारक दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
दिवंगत श्री शुक्ला जी ने हमेशा से युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोशिएशन का देशभर में विस्तार करने के लिए श्री शुक्ला ने कई राज्यो का प्रवास किया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
शोक व्यक्त करने वालो में अखिल भारतीय समाचारपत्र एशोसिएशन के उत्तराखंड अध्यक्ष् एवं मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष(कॉरपस फंड)/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के सदस्य अमित शर्मा,प्रदेश महामंत्री राजकमल गोयल,कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा,उपाध्यक्ष पूनम रानी,कैलाश चन्याल, सचिव सूर्यकांत बेलवाल,मनोज सिन्हा,रविन्द्र सिंह,सुशील त्यागी,अमित गुप्ता,उधम सिंह,श्रवण अरोड़ा,अंचल पंत,विकास झा, दिगम्बर उपाध्याय सहित देवभूमि पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री बीड़ी शर्मा,नेशनल यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट्स उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय,प्रेस क्लब हरिद्वार अध्यक्ष् धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा,श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अविक्षित रमन, संजय रावल,अश्वनी अरोड़ा,रामेश्वर शर्मा, प्रदीप गर्ग,एनयूजे के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब हरिद्वार के पूर्व अध्यक्ष् रामचन्द्र कन्नौजिया, काशीराम सैनी आदि ने पत्रकारों ने संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत शुक्लाजी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। उनके निधन पर शोक संदेश में अपूरणीय क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शान्ति की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है ।

More Stories
वसुधैव कुटुंबकम् हमारी सनातन परंपरा की आत्मा है” : मंत्री सुबोध उनियाल
भारत हो हिन्दू राष्ट्र घोषित : डॉ. उमाकान्तानन्द
गोदरेज अलमीरा की चाबी बनाने का कारीगर, सोने-चांदी की ज्वैलरी पर हाथ साफ