*तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद चलाया जा रहा है चमाचम सड़क सफाई अभियान*
*चमाचम सड़क सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है*
*जिलाधिकारी के निर्देशन में तीन माह से नियमित चलाया जा रहा है सफाई अभियान*
*जिलाधिकारी का तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुन्दर जनपद बनाने का है लक्ष्य*
*जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाए जा रहे चमाचम सड़क सफाई अभियान में 351.57 टन कूड़ा एकत्रित किया गया,जिसमें सुखा कूड़ा 158.07 टन तथा गीला कूड़ा 193.50 टन एकत्रित किया गया।*
*हरिद्वार। *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह है सपना साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना* के सपने को साकार करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चमाचम सड़क सफाई अभियान जनपद हरिद्वार में 21 फरवरी, 2026 से 03 मार्च, 2026 तक व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं । उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयं धरातल पर मानटरिंग करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नामित किए गए नोडल अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चमाचम सड़क सफाई अभियान चलाया जा रहा है।इस सफाई अभियान में नगर निगम, नगर पालिकाओं,नगर पंचायतों,जिला पंचायत,खंड विकास अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा इसमें प्रतिभाग किया जा रहा है।

स्वच्छता कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में आज चलाए गये स्वच्छता अभियान में 351.57 टन कूड़ा एकत्रित किया गया,जिसमें सुखा कूड़ा 158.07 टन तथा गीला कूड़ा 193.50 टन एकत्रित किया गया।
शांतिकुंज द्वारा भी आज बैरागी कैंप में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया,जिसमें बैरागी कैंप क्षेत्रांतर्गत फैले कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया।

More Stories
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ज़िलेभर में चल रहा है, सघन चेकिंग अभियान
भगवान श्री जगन्नाथ धाम मन्दिर स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
बोर्ड एग्जाम स्कैंडल का खुलासा, 04 युवतियों सहित 07 कथित मुन्ना/मुन्नी धरे