
हरिद्वार।
जिलाधिकारी, श्री विनय शंकर पाण्डेय ने रोशनाबाद स्थित कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के सभी निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी को एक नया संकल्प लेना चाहिये कि आजादी के हमारे जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने संघर्ष किया और अपने प्राणों को न्यौच्छावर किया,
उनके मन में आजादी के साथ-साथ इस देश के भविष्य के लिये भी सपना था, ऐसा सपना जहां, बेरोजगार न हो, भूख न हो, आपसी भाईचारा हो, अमन चैन हो, उस सपने को भी हमें पूरा करना है। हम लोग उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, डीएम ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
आयुक्त रंजना राजगुरु ने टिहरी कलेक्ट्रेट, तहसील कार्यालय एवं मॉडर्न रिकॉर्ड रूम का किया निरीक्षण