*यातायात पुलिस हरिद्वार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस हरिद्वार–रुड़की द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
गत 10 दिवसों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत कुल 34 व्यक्तियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई। साथ ही उनके वाहन सीज करते हुए संबंधित व्यक्तियों को न्यायालय/जेल भेजा गया।
आगामी त्योहारी सीजन (होली) के दृष्टिगत यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जनपद की सम्मानित जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
“सुरक्षित यात्रा ही सच्ची जिम्मेदारी है।”

More Stories
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरा का किया जलाभिषेक
जनपद हरिद्वार में संचालित गैस एजेंसियों में चल रहे बैंकलॉग को समाप्त करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को पत्र भेजा
नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले विपक्ष के खिलाफ डीएवी कॉलेज चौक पर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन