October 12, 2026

विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद

हरिद्वार।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम में पहुंचे अन्य संतों से भी आशीर्वाद लिया।

वही शंकराचार्य महाराज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से विभिन्न मुद्दों पर बात की गई एवं आगामी मानसून सत्र को लेकर वार्ता करते हुए शुभकामनाएं दी।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने आश्रम स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की।विधानसभा अध्यक्ष ने घी सक्रांति पर खिचड़ी के रूप में प्रसाद भी ग्रहण किया।