
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध निरन्तर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कल बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर अलग अलग स्थानों से 4 लोगो को देशी शराब के साथ पकड़ा। जिनके पास से 102देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुको में मुकेश कुमार पुत्र राघव कुमार निवासी आसोगी थाना बेरागिनिय जिला सीता गढ़ी जनपद बिहार तथा सुशील पुत्र रामपाल निवासी बीएसएनएल गेट के सामने, मायापुर कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार वह ललतेश पुत्र आराम सिंह सिंह निवासी जरीफ नगर जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, राघव पुत्र रामपाल निवासी शिवगढ़ी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार।सभी अभियुक्त के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार”अभियान’के तहत नशा बेचने वालों पर प्रहार
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रोफेसर गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 02आरोपियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही