*जिलाधिकारी ने महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को किया गया घोषित
*हरिद्वार । जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आदेश निर्गत करते हुए अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, देहरादून द्वारा जारी विज्ञप्ति/संशोधन, दिनांक 20 मार्च 2026 के क्रम में जनपद हरिद्वार में महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है।
पूर्व में जारी अधिसूचना दिनांक 24 दिसम्बर 2025 के अनुसार महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 31 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। किन्तु शासन द्वारा संशोधन करते हुए अब महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को घोषित किया गया है।
इस संबंध में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दिनांक 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को जनपद के समस्त शासकीय/अर्धशासकीय कार्यालय पूर्ववत् खुले रहेंगे तथा नियमित कार्य संपादित किया जाएगा।

More Stories
शांति व्यवस्था भंग कर हुड़दंग करने वालो पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी
राज्य में विकास को मिली नई गति: नियोजन विभाग की संस्तुति के उपरांत मुख्यमंत्री ने बहु-क्षेत्रीय परियोजनाओं को दी स्वीकृति