कोतवाली नगर हरिद्वार
गंगा जी में अचानक बढ़ा जलस्तर, 21 लोग टापु पर फँसे, पुलिस ने किया रेस्क्यू
सतर्कता और तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
दिनांक 12-04-2026 को कबीर कुटीर घाट, सप्तऋषि क्षेत्र में घाट के आगे बने टापू पर कुछ पुरुष, महिलाएं व बच्चे गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा का बहाव तेज हो गया, जिससे सभी लोग टापू पर फंस गए।
सूचना प्राप्त होते ही चौकी इंचार्ज सप्तऋषि मय चेतक कर्मगण एवं जल पुलिस टीम बोट व आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टापू पर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित किनारे पर लाया गया।
रेस्क्यू किए गए व्यक्तियों में 10 पुरुष, 07 महिलाएं तथा 04 बच्चे शामिल हैं, सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं, कोई जनहानि नहीं हुई है।
रेस्क्यू किए गए सभी व्यक्ति दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के निवासी हैं।
गंगा नदी में स्नान करते समय जलस्तर व बहाव का विशेष ध्यान रखें। नदी के बीच बने टापू या गहरे स्थानों पर जाने से बचें।


More Stories
13 अप्रैल 2026 को जनता दर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित
अति रुद्रम एवं शतचंडी महायज्ञ, 2026
परमार्थ गंगा आरती में स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि