देहरादून।
कुंभ घोटाले की जांच में फंसे अधिकारी। सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले के दौरान कोरोना जांच में हुए फर्जीवाड़े के मामले में दो अधिकारी किये निलंबित। शासन ने कुम्भ मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सेंगर और नोडल अधिकारी एन.के. त्यागी को किया निलंबित। दोनों को कोरोना जांच में सही तरीके से निगरानी न करने और बिना जांच के 30 लाख के बिल जारी करने के आरोप में निलंबित किया गया है। कुछ समय पहले ही हरिद्वार के जिलाधिकारी ने सीडीओ के द्वारा की गई जांच की रिपोर्ट स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी को सौंपी थी जिसके बाद अब मंत्री धन सिंह रावत तक यह रिपोर्ट पहुंच गई। अधिकारियों पर आरोप इतने गंभीर हैं जिसके बाद इन अधिकारियों का निलंबन कर दिया गया है।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला