हरिद्वार।
जिला कारागार में जेल प्रशासन की ओर से तीन दिवासीय जन्माष्टमी कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत वरिष्ठ अधीक्षक जेल मनोज कुमार आर्य द्वारा फीता काट कर की गई।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि शनिवार को जेल परिसर में कैदियों व जेल प्रशासन ने मिलकर श्री कृष्ण तीन दिवसीय जन्मोत्सव का आयोजन किया। इस पर्व को लेकर कैदियों में काफी उत्साह देखा गया। जानकारी यह भी है कि कई कैदियों ने जन्माष्टमी के मौके पर उपवास भी रखा।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जेल प्रशासन की ओर से पुरूष बंदियों के लिए पूजा का प्रबंध किया गया है। जेल परिसर में मंदिरों को सजाया गया है व पूजा अर्चना की गई। मनोज आर्य ने कहा कि इस अवसर पर सभी कैदियों को मिठाई और पूजा सामग्री उपलब्ध करा दी गई।
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला कारागार में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा की जब किसी न किसी कारण से अपराधी जेल आते हैं तो उन्हें नहीं पता होता है कि इस फसाद से कुछ मिलने वाला नहीं है लेकिन जब यहां अपनों से दूर होकर कोई पर्व आता है तो अपनों की याद आती है।
ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में सभी कैदी एक होकर सभी पुरानी बातों को भूल कर अनूठी मिसाल पेश कर देते हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी सजाने से लेकर गीत-संगीत की महफिल सजाने वाले कैदी यह भूल जाते हैं कि वे लोग कैदी हैं।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश