जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी जिला योजना समिति की बैठक
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी/सयुक्त सचिव जिला योजना समिति डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जिला योजना समिति की बैठक दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार,रोशनाबाद हरिद्वार में जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आहूत की गई है, जिसमें जिला योजना वर्ष 2026-27 के परिव्यय एवं योजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी निर्धारित स्थान एवं समय पर समस्त सूचनाओं सहित स्वयं बैठक में प्रतिभाग करना सुनाश्चित करे।

More Stories
नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
गौ संरक्षण अधिनियम में फरार चल रहे वांछित को पुलिस ने दबोचा
रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान