हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी सहित तमाम घाटों पर श्रद्धालु गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में स्नान को पहुंचते हैं। इस बार हालांकि खराब मौसम के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है लेकिन उसके बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालु आए हैं। स्नान के साथ ही श्रद्धालु वापसी भी कर रहे हैं, जिससे भीड़ का दबाव कम है।इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे मेला क्षेत्र को अलग अलग सेक्टर में बांटकर सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी स्वयं मेला क्षेत्र में घूम घूमकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।


More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखने, दहन स्थलों पर पहुंचे SP City हरिद्वार
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी
अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे