आज सरदार पटेल मंडल के अध्यक्ष आशीष शर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में उत्साहपूर्वक मिठाई वितरित कर जश्न मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा जीत का उल्लास साझा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर कोषाध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री मनोज कम्बोज, अजय सिंह, पार्षद मीनाक्षी मौर्य, पार्षद डोली मोहन, सुमन सिंह, विशाल बिरला, ओजस्वी वर्मा, हितेश चौधरी, राज डिमरी, मृगेंद्र कपूर, राजेश सिंह, भारती गांगुली, नीरज रतूड़ी, रोमा देवी, मलकीत सिंह, मुकेश डबराल, शर्मिला शर्मा, इजराइल मलिक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत बहादराबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की “DRINK AND DRIVE” वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही
भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का कडा रूख, पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी