May 9, 2026

विकसित भारत निर्माण हेतु प्रशिक्षित कार्यकर्ता संकल्प के साथ भाजपा प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

विकसित भारत निर्माण हेतु प्रशिक्षित कार्यकर्ता संकल्प के साथ भाजपा प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ !

राष्ट्र और समाज जीवन के सपनों को मोदी देशवासियों के सहयोग से कर रहे हैं साकार : अमरपाल मौर्य

अंत्योदया सिद्धांतों को धरातल पर उतारते, डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर प्रदर्शनी!

देहरादून । विकसित भारत निर्माण में प्रत्येक नागरिक का योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित कार्यकर्ता संकल्प के साथ भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप बोलते हुए राज्यसभा सांसद और प्रशिक्षण महाअभियान के क्षेत्रीय प्रभारी श्री अमरपाल मौर्य ने कहा, राष्ट्र और समाज जीवन के सपनों को मोदी के नेतृत्व देश आज साकार कर रहा है। राष्ट्रहित में नित नई नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें मजबूत पार्टी और मजबूत पार्टी के लिए समर्थ कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है। इस अवसर पर अंत्योदया सिद्धांतों को धरातल पर उतारते, डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।

आज देहरादून भारतीय जनता पार्टी, देहरादून महानगर इकाई द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान -2026’ का शुभारम्भ अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पटेल नगर स्थित होटल ली अमृतम में विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। इस दो दिवसीय वर्ग में 12 सत्रों में अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख हैं पार्टी का सैद्धांतिक अधिष्ठान, पार्टी का इतिहास एवं विकास, कार्यकर्ता विकास, कार्य पद्धति, देश समाज के समक्ष समसामयिक चौनौतियां, व्यवहारिक सत्र, संगठन के स्थाई कार्यक्रम, मीडिया और सोशल प्रबंधन और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां आदि। प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर गंभीरता एवं उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस प्रशिक्षण महाअभियान में बिहार, उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखण्ड क्षेत्रीय प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद एवं यूपी के प्रदेश महामंत्री डॉ. अमर पाल मौर्य द्वारा मार्गदर्शन किया गया। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक व्यापक वैचारिक अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। उन्होंने कहा, राष्ट्र और समाज जीवन के सपनों को मोदी के नेतृत्व आज देश पूरा कर रहा है। मोदी जी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए अंत्योदया कल्याण के विचार को धरातल पर साकार कर रहे हैं। राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए हम एक एक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करना चाहते हैं। ताकि प्रत्येक नागरिक का योगदान विकसित भारत निर्माण में सुनिश्चित हो सके।

प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए, भाजपा की संगठनात्मक कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, अनुशासन, सेवा भाव एवं “राष्ट्रहित सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन इसलिए बन पाया है क्योंकि उसके प्रत्येक कार्यकर्ता के भीतर राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति समर्पण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की भावना विद्यमान है। कहा, पार्टी का मूल दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित “एकात्म मानववाद” पर आधारित है, जो भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखता है। भाजपा की राजनीति व्यक्ति या परिवार केंद्रित नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं समाज केंद्रित राजनीति है।

संगठन का प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित, समाजहित एवं जनकल्याण को ध्यान में रखकर लिया जाता है। प्रशिक्षण वर्ग संगठन की आत्मा होते हैं, इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को न केवल संगठनात्मक विषयों की जानकारी प्राप्त होती है, बल्कि वे पार्टी की विचारधारा, इतिहास, कार्यसंस्कृति एवं जनसेवा के मूल्यों को भी आत्मसात करते हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सेवा कार्यों को गति देने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की नीतियों एवं उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सांस्कृतिक गौरव, सेवा, सुशासन एवं संगठनात्मक समर्पण की उस महान विचारधारा पर आधारित है, जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने “एकात्म मानववाद” के रूप में देश को प्रदान किया। भाजपा सदैव “राष्ट्र प्रथम” के संकल्प के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास एवं सुशासन की स्थापना हेतु निरंतर कार्यरत है।

आज प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इन योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।

प्रशिक्षण महाअभियान-2026 निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, वैचारिक दृढ़ता एवं संगठनात्मक सक्रियता का संचार करेगा तथा भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।वर्ग केवर्ग के उदघाटन सत्र में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने कहा, पं. दीनद‌याल जी के विचारो को लेकर पार्टी रही चल रही है यह यात्रा कोई साधारण यात्रा नहीं है। 1964 में उन्होने एक विचार दिया एकात्म मानववाद का विचार दिया। अमृत‌ नाम दिया स्वाधीनता संग्राम में लोगो ने अपना सर्व वलिदान दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाली सजीव पार्टी है। यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं में नई सांगठनिक ऊर्जा सृजित करने, अपने विचारों, सिद्धांतों और इतिहास का पुनरावलोकन करने, पार्टी कार्यपद्धति पर विचार करने, सामायिक विषयों और समस्याओं की चर्चा करने और नई नई तकनीक को अपनाने के लिए बहुत जरूरी है। एक अंतराल के उपरांत पार्टी में होने वाले यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। अन्य पार्टियों के लिए यह आश्चर्य का विषय हो सकता है, लेकिन भाजपा के श्रेष्ठ और सफल बने रहने का उपक्रम है।

राजसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने अपने प्रशिक्षक संविधान में सक्षम, कुशल और समर्पित कार्यकर्ता निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, सिर्फ संख्या की दृष्टि से नहीं समर्थ कार्यकर्ताओं के बलबूते भी। बेशक हम राजनैतिक पार्टी हैं और चुनाव जीतना भी हमारा लक्ष्य है। लेकिन इससे भी अलग हमारा वृहद उद्देश्य बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है।

आज वर्ग के प्रथम सत्र की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल द्वारा की गई। उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक दक्षता, वैचारिक स्पष्टता, राष्ट्रसेवा की भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचा सके। संपूर्ण प्रशिक्षण वर्ग में अनुशासन, संगठनात्मक ऊर्जा एवं वैचारिक समर्पण का वातावरण देखने को मिला। कार्यशाला में संगठन के विभिन्न आयामों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

प्रशिक्षण वर्ग राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल, अभियान के प्रदेश प्रमुख एवं देहरादून जिला वर्ग प्रभारी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी श्री राकेश गिरी, महानगर सह प्रभारी संजय गुप्ता, धर्मपुर विधायक श्री विनोद चमोली, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’, मेयर श्री सौरभ थपलियाल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं महानगर स्तर के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान उद्घाटन सत्र पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के विचारों से संबंधित विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री अमरपाल मौर्य द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक विकास एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के विचारों को जन-जन तक कैसे पहुंचाया गया, उसे प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया। साथ ही भाजपा के इतिहास, संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, सेवा कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रेरणादायी स्वरूप को भी दर्शाया गया। प्रदर्शनी में संगठन की वैचारिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।