हरिद्वार।
पत्रकारों,उनके परिजनों के लिए प्रेस क्लब में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारो एवं अन्य लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इन दिनों शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर जिला प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेजी से बदस्तूर जारी है। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0एस0के0झा जनपद में लगातार वैक्सीन प्रक्रिया को तेज गति से चलाने का कार्य कर रहे है। इन दिनों स्वास्थ्य उपकेन्द्रों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनो,संस्थाओं,स्वयं सेवी संगठनों की ओर से शिविर लगाकर वैक्सीन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को प्रेस क्लब में 18प्लस एवं 45प्लस दोनो वर्गो के लिए वैक्सीनेशन शिविर में आयोजन किया गया। शिविर में पत्रकारो,उनके परिजनों के अलावा अन्य लोगों ने भी पहली डोज एवं दूसरी डोज लगवाई। शिविर के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी एवं महासचिव राज कुमार लगातार समन्वय बनाने तथा वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहे। महासचिव ने बताया कि वैक्सीनेशन शिविर में करीब 80 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होने बताया कि प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकारो,उनके परिजनों को केन्द्र में रखकर शिविर का आयोजन किया गया। जरूतर पड़ने पर भविष्य में भी शिविर लगाई जायेगी।

More Stories
मुख्यमंत्री से लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पर केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
भारत सरकार श्री जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में एक निजी होटल में आयोजित “अमर उजाला संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया