कोतवाली कनखल हरिद्वार
ऑपरेशन प्रहार 01 स्मैक तस्कर दबोचा
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत पुलिस टीमों ने 01 स्मैक तस्कर को धर दबोचा
पूर्व के गिरफ्तार शंकर द्वारा बताया गया था कि मैने स्मैक हिमांशु से खरीदी थी
अन्तर्गत NDPS ACT मे हुयी पहली गिरफ्तारी
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में कनखल पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / हिस्ट्रीशीटर / वान्छित / गुण्डा / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है।
कनखल पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये दिनांक 16.04.26 को अवैध स्मैक तस्करी करते हुये आरोपित शंकर निवासी डिग्गी भट्टा शास्त्री नगर मेरठ को 7.92 ग्राम स्मैक के साथ पकडा गया था जिसके द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि मैने उक्त स्मैक हिमांशु से ली थी ।
जिसके आधार पर दिनांक 11.05.26 को पुलिस टीम द्वारा आरोपित हिमांशु को पकडा गया।
आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता आरोपित
1-हिमांशु गौतम पुत्र वेदप्रकाश गौतम निवासी घडी मलूक नम्बर 02 थाना नुमाईश कैम्प जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल नि0 विकास कॉलौनी रानीपुर थाना ज्वालापुर हरिद्वार।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
2- हे0का जितेन्द्र शाह
3- का0 सतेन्द्र रावत

More Stories
SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं को परखने, दहन स्थलों पर पहुंचे SP City हरिद्वार
दशहरा पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस का यातायात डायवर्जन प्लान जारी
अवैध शराब के कारोबार पर हरिद्वार पुलिस का प्रहार, 02 तस्कर दबोचे