August 26, 2026

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी, एडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया जारी, एडीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा आज नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में निकाय निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि अध्यक्ष पद हेतु अब तक 4 नामांकन पत्र तथा सदस्य पद हेतु 16 नामांकन पत्रों की बिक्री की जा चुकी है। नामांकन प्रक्रिया हेतु तहसील नरेंद्रनगर को रिटर्निंग ऑफिसर का मुख्य कार्यालय बनाया गया है।

इस अवसर पर अवगत कराया गया कि नामांकन पत्र लेने और जमा करने की अंतिम तिथि 29 मई 2026, शाम 5 बजे तक निर्धारित है। अपर जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिडियाल, रिटर्निंग अधिकारी (अध्यक्ष) मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी के शर्मा, सहायक आरओ सोमांश गुप्ता, रिटर्निंग अधिकारी (सदस्य) कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार, सहायक आरओ कृतिका कुलश्री, तहसीलदार अयोध्या उनियाल एवं संबंधित उपस्थित रहे।