
ऋषिकेश।
पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 साल की बेटी जो 11वीं क्लास में पढ़ती है बीते रोज हरिद्वार भिक्कमपुर निवासी फरमान पुत्र याकूब उनकी बेटी को अपने साथ घुमाने के लिए चिल्ला के जंगलों में ले गया और जंगलों में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी की अश्लील तस्वीरें भी मोबाइल से खींच ली, बेटी ने घर पहुंचकर सारी बात उन्हें बताई।
पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज आईडीपीएल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

More Stories
कोषागार कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी, दिवाकर कोठारी निर्वाचित हुए महामंत्री
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना