कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
“हरिद्वार पुलिस ने मायूस चेहरो की लौटाई मुस्कान”
“हरिद्वार पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से करीब 01 लाख 40 हजार रूपये के 05 मोबाइल फोन ढूँढकर उनके स्वामियो को लौटाये
C.E.I.R पोर्टल के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आमजन के गुम हुये मोबाइल फोनो को लगातार तलाश करते हुये उन्हे वापस लौटाकर आमजनमानस की खुशियाँ लौटाई जा रही है ।
रानीपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुये उक्त पोर्टल के अन्तर्गत विभिन्न लोगो के गुम हुये मोबाइल फोन जिनके स्वामी फोन मिलने की आस छोड चुके थे, को पोर्टल के माध्यम से तलाश करते हुये आज दिनांक 07.06.2026 को करीब 01 लाख 40 हजार रूपये के कुल 05 मोबाइल फोनो को उनके स्वामियो के सुपुर्द कर उनके चेहरो पर मुस्कान लौटाई, मोबाइल फोन मिलने पर फोन स्वामियो द्वारा पुलिस का धन्यवाद भी किया ।
पुलिस टीम-
1- मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक,
2- हे0का0 कुम्पाल तोमर,
3- कानि0विवेक गुसांई,
4- कानि0 अमन तोमर,

More Stories
नवरात्र में कन्या पूजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी लें संकल्प: स्वामी रामभजन
सुर-ताल की जुगलबंदी: कुंजापुरी मेले में प्रियंका और हेमा की आवाज का जादू, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, सभी 16 घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल