
हरिद्वार।
जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में लालढांग स्थित रसूलपुर मिट्ठीबेरी के संबंध में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श हुआ, जिसमें डीएफओ श्री नीरज कुमार एवं वनाधिकार समिति की अध्यक्षा सुश्री श्रुति लखेड़ा ने वनाधिकार के संबंध में अपने-अपने पक्ष रखे। जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद निर्देश दिये कि इस प्रकरण से संबंधित जितने भी प्रमाण हैं, एक सप्ताह में उपलब्ध करा दिये जाएं।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अमन अनिरूद्ध भी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्यमंत्री से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री आवास पर रानीपुर (हरिद्वार) विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आदेश चौहान ने शिष्टाचार भेंट की
परमार्थ निकेतन में शारदीय नवरात्रि पर माँ भगवती की उपासना, पूजन-अर्चन और विश्वकल्याण की मंगलकामना