
देहरादून।
आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल का चुनाव की तैयारियां शुरू ही की थी कि कांग्रेस के सिर पर राजनीतिक पहाड़ टूटने शुरू हो गए। भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। अब कांग्रेस चुनाव की तैयारियां छोड आपदा प्रबंधन में जुट गयी है। कहीं भाजपा संेधमारी के और झटके न दे इसके लिए सोमवार की सुबह उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।वहीं इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

More Stories
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां