July 12, 2026

कैबिनेट मंत्री ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर अधिशासी अभियंता को हड़काया

हरिद्वार(सुरेन्द्र बोकाडिया)। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर में कराये गये सडक निर्माण का कार्यो एवं रविदास मंदिर का निरीक्षण किया।

निवासियों द्वारा कडच्छ में रविदास मंदिर में कुछ निर्माण कार्यों के बारे मे बताया जिस पर मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि मंदिर में जो भी कार्य अधूरा है वह सब जल्दी पूरा हो जाएगा।

श्री मांगे राम द्वारा कैबिनेट मंत्री को यह भी बताया कि मोहल्ला कड़छ में दो हफ्ते पूर्व सड़क का निर्माण कार्य किया गया था जो टूट गई है  जिसको देखकर कैबिनेट मत्री द्वारा हरिद्वार पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को तुरन्त मोबाइल पर फोन मिलवाया और उनको फोन पर हड़काते हुए इस कार्य को जल्द जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो।

इस अवसर पर मांगे राम,  विजयपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, रमेश सागर, प्रवीण कुमार, कुशलपाल, कुलभूषण, राजेंद्र कटोरिया, योगेंद्र पाल रवि, सेवाराम, दीपक, सरदार, डॉ. रवि, नीतिन, ओमप्रकाश, सुशील आदि उपस्थित रहे।