July 12, 2026

भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई

कोतवाली नगर

”भंडारे वाले बाबा” को हरिद्वार पुलिस ने दी सम्मानजनक अंतिम विदाई

जब अपनों के कदम थमें, हरिद्वार पुलिस ने अपना फर्ज निभाया

वर्दी ने फिर साबित किया, सेवा सिर्फ ड्यूटी नहीं, इंसानियत भी है

हरिद्वार पुलिस, हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार

दिनांक 09.07.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। जांच में मृतक की पहचान रमाशंकर गुप्ता (58 वर्ष), निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जो वर्षों से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से सूक्ष्म भंडारे आयोजित कराने के लिए जाने जाते थे।

परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि आर्थिक तंगी के कारण वे हरिद्वार नहीं आ सकते। ऐसे में 12.07.2026 को पोस्टमार्टम के उपरांत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए खड़खड़ी श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज से उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

हरिद्वार पुलिस का संदेश, सेवा, संवेदना और मानवता ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।