*सोमनाथ स्वाभिमान पर्व* यात्रा में उत्तराखंड से सोमनाथ गया हुआ तीर्थ यात्रियों का दल आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को शाम 4:00 बजे वेरावल रेलवे स्टेशन, सोमनाथ, गुजरात से उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के अंतिम दिन तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्थित हाट बाजार का भ्रमण करते हुए खरीदारी का लुफ्त उठाया और शॉपिंग करने के उपरांत उत्तराखंड के लिए प्रस्थान किया।
उत्तराखंड से यात्रा पर गए तीर्थयात्री संस्कृति विभाग, गुजरात और गुजरात सरकार द्वारा दी गई सेवा और सत्कार से अभिभूत होकर लौटा है। सभी तीर्थ यात्रियों ने गुजरात सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के लिए गुजरात सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की पहल बहुत ही सराहनीय है, जिससे संपूर्ण भारत की संस्कृतियों का आपसी आदान-प्रदान संभव हो पाया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार और संस्कृति विभाग, उत्तराखंड का भी आभार व्यक्त किया। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि यह उनका सौभाग्य ही है कि वह इस महत्वपूर्ण पहल के भागीदार बने हैं।


More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था