सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में उत्तराखंड से सोमनाथ गए श्रद्धालुओं का दल आज दिनांक 19 जुलाई 2026 की प्रातः 8:00 बजे हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। उत्तराखंड से सोमनाथ गए ज्यादातर यात्रियों में से कुमाऊँ मंडल, गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जनपदों तथा हरिद्वार जनपद के यात्री हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए निकले। पतंजलि, गायत्री तीर्थ शांतिकुंज तथा परमार्थ निकेतन के तीर्थ यात्री भी हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सभी तीर्थ यात्रियों ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का हिस्सा बनकर असीम तृप्ति और शांति का अनुभव प्राप्त किया। इस प्रकार अटूट आस्था की एक गौरव गाथा का सुखद समापन हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक
हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम
वेदान्त योग कोर्स का दिव्य शुभारम्भ