आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर महानगर देहरादून की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा सभी अतिथियों का एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि केंद्र नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार पूर्व माह की भांति प्रत्येक महीने जिले की बैठक आयोजित की जाती है इस बैठक में हमारे पूर्व कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रमों की चर्चा समीक्षा की जाती है मैं महानगर के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का धन्यवाद देता हूं कि महानगर देहरादून लगातार संगठन के कार्य को गति देते हुए आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अभी अपने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश एवं जिलों के प्रकोष्ठों की घोषणा की है अभी हमने प्रकोष्ठों के जिला कार्य समिति की है जिसमें हमने तय किया है कि प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रम में अपनी अपनी भूमिका निभाएंगे हमारे सभी मोर्चा में संगठन के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कार्य किया जा रहे हैं वहीं महिला मोर्चा लखपति दीदी के माध्यम से प्रत्येक जिले में कार्यक्रम कर रहे हैं और युवा मोर्चा युवा संवाद के माध्यम से जिले के सभी युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है और अन्य मोर्चा में लाभार्थी कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन एवं सरकार का लाभ किस प्रकार प्राप्त हो इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं सरकार का एकमात्र लक्ष्य है कि हम अंत्योदय के संकल्प को लेकर समाज के बीच में काम कर रहे हैं हम सभी कार्यकर्ताओं की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपनी जिम्मेदारी को आत्म चिंतन होकर आगे बढ़ाएं हमारा प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता अपने बुथ को मजबूती देने का काम करेगा।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के दिशा निर्देश अनुसार पूरे देश भर में जिलों एवं मंडलों में मासिक बैठक आयोजित की जाती है जिसमें अपने सभी कार्यक्रमों की समीक्षा चर्चा भी की जाती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दिशा निर्देश अनुसार प्रत्येक सांसद क्षेत्र में एवं विधानसभा क्षेत्र में वह जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वयक बैठक होना निश्चित किया गया है आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
कुंदन परिहार जी ने यह भी बताया कि आगामी संगठन कार्यक्रम में संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर केंद्र के द्वारा कई कार्यक्रम दिए गए हैं इन कार्यक्रम के माध्यम से हम समाज के प्रत्येक वर्ग को समाज से जोड़ने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री एवं दायित्व धारी श्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने SIR विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन ने प्रत्येक विधानसभा एवं बूथ पर BLA1, BLA2 के माध्यम से एस ए आर कार्य को गति देने का काम किया है आगामी SIR कार्यपद्धति में हम सबके समक्ष नई चीज आई हैं हमें इसको ध्यान पूर्वक रूप से आगे बढ़ाना है हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी होगी कि हमें जो अभी मतदान सूची प्राप्त हुई है उसमें सर्वप्रथम अपना और अपने परिवार वालों का नाम देखकर कार्य करना है। इसमें कई विसंगतियां के चलते हजारों मतदाताओं को नोटिस के माध्यम से विसंगतियों के बारे में पता चलेगा हमारा भारतीय जनता पार्टी संगठन का कार्यकर्ता होने के नाते यह हमारा महत्वपूर्ण कार्य है कि हमें अपने सभी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम अंकित करना है और इन सभी विसंगतियों को दूर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदाता मतदान रूप में सूची में अंकित हो इसके लिए हमें कार्य करने होंगे।
SIR प्रक्रिया में हम सब की यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ता अपने सभी बूथ पर रहने वाले मतदाताओं को सूचीबद्ध कर सकें।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी सह प्रभारी संजय गुप्ता जी के द्वारा संगठन कार्य एवं कार्यकर्ताओं का वृत लिया और कार्यक्रमों की समीक्षा चर्चा करते हुए कार्यक्रम समापन किया।
जिला मासिक बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ विधायक श्रीमती सविता कपूर प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं दायित्व धारी पुनीत मित्तल प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान विनय गोयल कुंवर जपेंद्र दायित्व धारी श्रीमती विनोद उनियाल मधु भट्ट ज्योति कोटिया श्याम अग्रवाल कुलदीप बुटोला महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी मोहित शर्मा विनोद शर्मा प्रदीप कुमार जगदीश सेमवाल समीर डोभाल मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल बलदेव नेगी मोचन के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम हॉल में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में एसपीओज की बैठक आयोजित
बहादराबाद क्षेत्र में “पटाखा वाली बुलेट” से मिली निजात