आज दिनांक 23/07/2026 को माननीय आबकारी आयुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय उधम सिंह नगर के आदेशानुसार रुद्रपुर , ऊधम सिंह नगर में जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम बिन्दुखेड़ा एवं अर्जुनपुर में अवैध कच्ची शराब निर्माण, भण्डारण व बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-01 रुद्रपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम बिन्दुखेड़ा एवं अर्जुनपुर में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के लिए क्षेत्रान्तर्ग छापेमारी के बिन्दुखेड़ा नाले पर अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 1 भट्टी , 2500किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास की तलाशी पर लगभग 25 ली॰ अवैध शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्त के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में टीम द्वारा ग्राम अर्जुनपुर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम अर्जुनपुर से सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के घर से एक रबड़ टयूब में लगभग 60 ली0 अवैध शराब खाम व एक प्लास्टिक के कट्टे मे 40 पावच धारितालगभग 500 एम एल० कुल मात्रा 80 लीटर अवैध शराब खाम बरामद की गई और आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इस कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर के आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में , प्रधान आब0 सिपाही दीपक ,संतोष ,विकास व आबकारी सिपाही राजेंद्र, वीरेंद्र,रोशनी ,आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

More Stories
श्री महंत डॉ. रवीन्द्र पुरी जी महाराज ने की कांवड़ यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अपील
बुलेट से पटाखा फोड़ते पकड़े गए ‘बुलेट राजा’
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार