यातायात पुलिस
फाउंड्री गेट के पास नीलगाये से हुई टक्कर, रैपिडो चालाक घायल
कल शाम लगभग 08:30 बजे फाउंड्री गेट, बीएचईएल से हरिद्वार की ओर आने वाले मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना हुई।
रैपिडो बाइक चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह को अचानक सड़क पर आई नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल को प्राथमिक उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भिजवाया।
दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सुरक्षित रूप से थाना रानीपुर परिसर में सुपुर्द कर दिया गया है।
विशेषकर रात्रि के समय वन क्षेत्र एवं सुनसान मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था