क्रेशर प्लांट का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यापक कमियां मिलने पर विस्तृत जांच के निर्देश
जनपद रुद्रप्रयाग के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का आज अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान क्रेशर प्लांट में विभिन्न स्तरों पर व्यापक कमियां पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए।
उन्होंने ज्येष्ठ खान अधिकारी रुद्रप्रयाग, तहसीलदार ऊखीमठ तथा खान निरीक्षक को संयुक्त रूप से प्रकरण की गहन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई हेतु विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था