*संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर “समरसता संकल्प अभियान”*
*27 जुलाई से प्रदेशभर में कलश यात्रा, दीपोत्सव एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित*
*देहरादून,।संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड में *”समरसता संकल्प अभियान”* का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम सूची निम्न प्रकार है:
1. *27 जुलाई 2026* – समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा की 28 सदस्यीय टोली काशी (वाराणसी) के लिए प्रातः 11:00 बजे प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान करेगी।
2. *29 जुलाई 2026* – गुरु पूर्णिमा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेशभर में लगभग 411 स्थानों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
3. *30 जुलाई 2026* – समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा का स्वागत कार्यक्रम मगवानपुर, रूड़की (हरिद्वार) में किया जाएगा। इसमें मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
4. *30 जुलाई 2026* – समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा की स्थापना व पूजा अर्चना संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के पावन मंदिर ग्राम चुड़ियाला (रूड़की) में सम्पन्न की जाएगी। साथ ही सभी 19 संगठनात्मक जिलों को मा० मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा कलश वितरण किया जाएगा।
गुरु रविदास जी ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज को समरसता और बंधुत्व का मार्ग दिखाया। वर्तमान सरकार भी उनके विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय और सामाजिक समरसता के लिए कार्य कर रही है।
सभी समाजसेवियों, संगठनों एवं आमजन से अनुरोध है कि इस पावन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और गुरु महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

More Stories
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार
29 जुलाई से देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और सदस्यता संकल्प अभियान की शुरुआत
कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद बलिदानियों को परमार्थ निकेतन से भावभीनी श्रद्धाजंलि