
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को श्री खंडूरी के जन्मदिन के अवसर पर उनके वसंत विहार स्थित आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी आदि ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल श्री भुवन चंद्र खंडूरी से भेंटकर उनको जन्मदिवस की बधाई दी।

More Stories
SSP हरिद्वार के आदेशानुसार वारंटीयो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई
छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित
पितृ अमावस्या के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे मायापुर नारायनशीला