विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सूचना/टिहरी/ टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने रविवार को कैंप कार्यालय से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की समस्त छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की।
बैठक में आलेख्य प्रकाशन के उपरांत अर्ह नागरिकों एवं निर्वाचकों से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने प्रारूप-6, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त दावे-आपत्तियों की प्रारंभिक जांच, डिजिटाइजेशन एवं निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही दावे-आपत्तियों के संबंध में संबंधित पक्षों को नोटिस प्रेषित करने, सुनवाई करने तथा सुपर चेकिंग की कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा लिए गए अंतिम निर्णय से असंतुष्ट निर्वाचक अथवा अर्ह नागरिक द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली अपील की प्रक्रिया के संबंध में भी अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने वर्तमान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सभी चरणों को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों में शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

More Stories
रामलीला मैदान के शुद्धिकरण के नाम पर कथित अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
कांवड़ मेला 2026 के सफल समापन पर SPOs सम्मानित
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद