थाना सिडकुल
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक बरामद
चोरी की मोटरसाइकिल सहित 02 चोर पुलिस ने दबोचे
चेकिंग के दौरान सरकारी अस्पताल तिराहा, रोशनाबाद से दोनों को हिरासत में लिया
चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK17-U-4846 पुलिस ने की बरामद
दिनांक 06.07.2026 को वादी प्रदुमन पुत्र कुशलपाल निवासी आनेकी हेतमपुर, सिडकुल, हरिद्वार द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK17-U-4846 चोरी होने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था।
वाहन चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
दिनांक 15.08.2026 को उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा सरकारी अस्पताल तिराहा, रोशनाबाद पर चेकिंग के दौरान चोरी की उक्त मोटरसाइकिल सहित दो संदिग्धों को दबोचा। पूछताछ एवं वाहन के चेसिस नंबर MBLHAW23XPHFA7623 का सत्यापन करने पर मोटरसाइकिल मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 से संबंधित पाई गई।
हिरासत में लिये गये संदिग्धों के विरुद्ध उक्त मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित
1. अजय उर्फ फाइटर पुत्र भोपाल सिंह, निवासी ग्राम मंडावर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, हाल निवासी हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
2. विक्की पुत्र सतपाल, निवासी ऐल्प्स कॉलोनी, हेतमपुर, थाना सिडकुल, हरिद्वार।
बरामदगी
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर संख्या UK17-U-4846
चेसिस नंबर: MBLHAW23XPHFA7623
पुलिस टीम
1. उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान
2. हे0का0 कुलदीप बगासी
3. कांस्टेबल मनीष

More Stories
12 दिसम्बर 2026 को प्रदेशभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के मद्देनजर हरिद्वार में परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू
भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा की ओर से कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित