स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में दो दिवसीए सत्र 2026-27 के लिए बी.बी.ए, बी.सी.ए, एवं एम.बी.ए के नव प्रवेशित छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमे नव छात्रों को महाविद्यालय की गतिविधि के बारे में बताया गया! साथ ही छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता व आइस ब्रेक जैसे कार्यक्रम को आयोजित किया गया, जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करके अपने आपसी समन्वय का परिचय दिया! प्रतियोगिता में सुनैना, पायल, आदित्य, राज आदि छात्र – छात्राओं ने वालंटियर किया! कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर जयालक्ष्मी, डीन अंजुम सिद्द्की, प्रधानाचार्य ए. के. गौतम, व पंकज चैधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं कार्यक्रम का संचालन शुभम सिंह राठौर द्वारा हुआ !
इस अवसर पर डायरेक्टर जयालक्ष्मी ने बताया कि नई उमंग व तरंग के साथ अपने बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ना चाहिए ताकि देश, नई ऊचाईयां छू सके! इस अवसर पर उमेश चंद्रा, अंकुर, आशीष, देवेंद्र, धरणी धर वागले, दिलखुश, ज्योति राजपूत, वर्षा रानी आदि उपस्थित रहे!

More Stories
मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों एवं सीसी मार्ग निर्माण हेतु ₹400.9 करोड़ धनराशि की स्वीकृत
सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में शारदीय नवरात्रि पर 11,000 कन्या पूजन का संकल्प जारी, पांचवें दिन पटेल नगर और पंडितवाड़ी में हुए भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी