हरिद्वार, 22 अगस्त। रविवार को आयोजित किए जा रहे मुलतान जोत महोत्सव के तहत देश भर से आए लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत प्रवाहित करेंगे। प्रैस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि जोत महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शहर में तोरण द्वार सजाए गए हैं। जगह-जगह सुंदर कांड का पाठ, हवन व एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्रद्धालु भव्य जुलुस के रूप में हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा से दूध की होली खेलेंगे और जोत अर्पित करेंगे। डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरूण चुघ, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित कई अतिथी व गणमान्य लोग शामिल होंगे। पत्रकारवार्ता में ओमप्रकाश अरोड़ा, रतनदेव चावला, सतपाल अरोड़ा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : मुख्यमंत्री
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया