
हरिद्वार।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के तत्वावधान में नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन स्वयं सेवीयो के साथ मिलकर भगवानपुर.ब्लाक के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज मे किया गया |
इस अभियान का नेतृत्व भगवानपुर.ब्लाक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साक्षी सैनी.एवम् एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी यशेंद्र सैनी ने किया | इस अभियान में कुल 32 किलो प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसका सफल निस्तारण मशीन तकनीक द्वारा किया गया | कार्यक्रम में मुख्यत: प्रधानाचार्य शिवचरण राठौर , रोहित चौहान,गुरमीत चौहान पूर्व NYV जसवंत सिंह, ,उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चो को सफाई के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही जैविक ,अजविक कुडे के प्रबंधन के बारे में समझाया गया।
कैसे हम प्लास्टिक मुक्त वातावरण बना सकते है, गीला एवम् सूखा कूड़ा का प्रबंधन कैसे करे, इन सभी बिंदुओं को समझाया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए