पत्रकारों ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताया

देहरादून।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में सभी मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चैहान द्वारा पत्रकारों के टीकाकरण के लिये सूचना निदेशालय में आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं।
अपर निदेशक सूचना डॉ अनिल चंदोला टीकाकरण के दौरान मौके पर मौजूद रहे और टीकाकरण का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित कराया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस कोविड टीकाकरण कैम्प में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर वैक्सीन लगवाई। इस कैंप में सभी मीडियाकर्मियों को “कोवैक्सीन“ लगाई गई। 18 से 44 वर्ष और 45 से ऊपर दोनों वर्गों के लिए वैक्सीनेशन का अभियान चलाया। वैक्सीनेशन के पश्चात सभी पत्रकारों को 45 मिनट ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया। पत्रकारों को आधार कार्ड और उनके कार्यालय के आईडी कार्ड के आधार पर वैक्सीन लगाई गई। राज्य सरकार के इस निर्णय से सभी मीडियाकर्मी काफी प्रसन्न नजर आए। सभी ने मीडियाकर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से कोविड टीकाकरण कैम्प के आयोजन के निर्णय के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

More Stories
फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में व्यापक व्यवस्थाएं, 8 जोन और 30 सेक्टरों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
मुख्यमंत्री ने रविवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया