ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वह यहां बूथ स्तर कार्यकत्घर््ताओं और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल प्रदेश, महासचिव राजपाल खरोला, जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, कांग्रेस नेता मोहित उनियाल आदि ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव बूथ स्तर के कार्यकत्घर््ताओं एंव उत्तराखंड सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ संगठन और चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भावी रणनीति और अन्य कार्यक्रमों की तैयारी पर प्रदेश के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए